सिमडेगा, जुलाई 4 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसडीओ सुमंत तिर्की ने शनिवार को सदर प्रखंड के पिथरा पंचायत का भ्रमण कर एसआईआर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घर-घर चल रहे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। तथा अभियान में लगे बीएलओ एवं संबंधित कर्मियों से जानकारी प्राप्त की। एसडीओ ने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि एसआईआर अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा गणना प्रपत्र पूरी सावधानी और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप भरे जाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है,इसलिए किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने नहीं दिया जाए। भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की और उन्हें एसआईआर अभियान के उद्देश्य एव...