सिमडेगा, अगस्त 8 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। एसआईआर के तहत जिले में दो दिवसीय विशेष शिविर शनिवार से शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: एसआईआर : बूथों पर लगे विशेष कैंप में भीड़, दावा-आपत्ति फार्म जमापहला दिन पहले दिन विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची से संबंधित दावा-आपत्ति एवं सुधार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लोग पहुंचे। शिविर में योग्य नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के साथ नाम, पता सहित अन्य विवरणों में आवश्यक सुधार के लिए भी आवेदन लिए गए। शिविर के दौरान बूथ स्तर पर संबंधित कर्मियों ने मतदाताओं की समस्याएं सुनीं और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए निर्धारित प्रपत्र उपलब्ध कराए गए। वहीं मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर...