सिमडेगा, अगस्त 29 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड अंतर्गत बाघचट्टा पंचायत में चल रहे एसआईआर कार्यों का जायजा लिया। विधायक पंचायत भवन पहुंचे और दावा-आपत्ति की सुनवाई के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक एवं बीएलओ से मुलाकात कर कार्यों की जानकारी ली। विधायक ने एसआईआर की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए पदाधिकारियों और कर्मियों से पूरी गंभीरता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए। उन्होंने पार्टी स्तर के बीएलओ और समर्थकों से भी अपने-अपने गांव, टोला एवं समाज के लोगों को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने की अपील की। कहा कि यदि दावा-आपत्ति की प्रक्रिया के दौरान किसी पात्र मतद...