सिमडेगा, नवम्बर 3 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। माय भारत सिमडेगा की ओर से मंगलवार को डीसीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में विकसित भारत युवा संसद 2026-27 का आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। युवा संसद का मुख्य विषय 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' रखा गया था। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने एक राष्ट्र, एक चुनाव के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। साथ ही इसके संभावित लाभ, चुनौतियों और भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों पर भी अपनी बात रखी। युवाओं ने संसदीय परंपराओं की समझ और लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी को लेकर प्रभावशाली ढंग से विचार प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Siwan News विकसित भारत युवा...