सिमडेगा, अक्टूबर 21 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में स्व. पीटर बाड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में एक मंच पर दर्जनों पूर्व राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नजर आए। मैच का आनंद लेने के लिए पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा, सुमराय टेटे जैसे दिग्गज हॉकी खिलाड़ी पहुंचे थे। मैच के दौरान बिमल लकड़ा, प्रबोध तिर्की, बिरेन्द्र लकड़ा, जेवियर गिदा,अलेक्सियुस लकड़ा, तेलेस्फोल एक्का, इग्नेस तिर्की, ख्रीस्तोफर लकड़ा, एल जोसेफ, जोसेफ सोरेंग, वैशणवी सांगा, राजकुमारी बरवा, पुष्पा टोप्पो, पुष्पा प्रधान, कांति बा, मसीरा सुरीन, फतीमा कुजूर, एडलिन केरकेट्टा, मरीता तिर्की, अंजलुस टोप्पो, अलका डुंगडुंग सहित कई दिग्गज फाईनल मुकाबले के गवाह बने। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पूर्व राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय हॉकी देख लोग गदगद ह...