सिमडेगा, अक्टूबर 30 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में एएनएम सत्र 2024-2026 और जीएनएम सत्र 2023-2026 की छात्राओं के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्राओं को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. प्रह्लाद मिश्रा, विशिष्ट अतिथि एसबीआई के शाखा प्रबंधक रतिया उरांव, सचिव निभा मिश्रा, रविकांत मिश्रा और प्राचार्य एरेन बेक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर छात्राओं ने मंगलाचरण के साथ आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बनाया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रह्लाद मिश्रा ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। छात्राएं जहां भी रहें, प्रेम, दया और सेवाभाव के...