सिमडेगा, जुलाई 3 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 स्थित खिजरी खास का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वार्ड पार्षद अगुस्ता कुल्लू भी मौजूद थीं।

जर्जर बिजली खंभे की स्थिति निरीक्षण के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में लगे बिजली खंभे की जर्जर स्थिति पर गहरी चिंता जताई। निरीक्षण में पाया गया कि विभाग के संवेक के द्वारा जिस बिजली पोल पर ट्रांस्फार्मर लगाया गया है वह खंभा एक ओर झुक चुका है और किसी भी समय गिर सकता है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण मिट्टी कटने की संभावना है। जिससे झुका हुआ खंभा कभी भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावे कई अन्य बिजली के खंभे भी गिरने के कगार पर हैं।

बड़े हादसे की आशंका नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू ने कहा कि यदि समय रहते ...