Simdega News: उत्पाद विभाग ने चलाया छापामारी अभियान
सिमडेगा, सितम्बर 30 -- Simdega News: सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह और एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर उत्पाद विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री और चुलाई के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। ठेठईटांगर थाना के सहयोग से मतरामेटा कुम्हारटोली एवं नवाटोली में छापामारी करते हुए 650 किलो ग्राम जावा महुआ जब्त करते हुए उसे विनष्ट किया गया। अवैध शराब निर्माणकर्ताओं एवं विक्रेताओं के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। विभागीय अधिकारियो ने कहा कि शराब के अवैध धंधेबाजो पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 390 लीटर चुलाई जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.