सिमडेगा, अगस्त 11 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने मंगलवार को ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। डीसी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने यह भी देखा कि वेयरहाउस की निगरानी व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप सुचारू रूप से संचालित हो रही है या नहीं। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं सुरक्षा निगरानी व्यवस्था की भी जांच की गई। डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर चूक ना हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर एसडीओ सुमन्त तिर्की, उप निर्वाचन पदाधिका...