Simdega News: इंटर डिपार्टमेंट फुटबॉल में हिंदी और कॉमर्स विभाग का दबदबा
सिमडेगा, सितम्बर 22 -- Simdega News: इंटर डिपार्टमेंट फुटबॉल में हिंदी और कॉमर्स विभाग का दबदबा बालिका वर्ग में हिंदी और बालक वर्ग में कॉमर्स विभाग बना चैंपियन सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज में चल रहे चार दिवसीय इंटर डिपार्टमेंट फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन सोमवार को फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। बालिका वर्ग में हिंदी विभाग और बालक वर्ग में कॉमर्स विभाग ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब उत्साह बढ़ाया।
फाइनल मुकाबलों का विवरण बालिका वर्ग के फाइनल में हिंदी विभाग और राजनीति विज्ञान विभाग के बीच मुकाबला हुआ। हिंदी विभाग की टीम ने बेहतर तालमेल के साथ खेलते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। वहीं बालक वर्ग के फाइनल में कॉमर्स और भूगोल विभाग की टीमें आमने-सामने रहीं। निर्धारित समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.