सिमडेगा, अक्टूबर 21 -- Simdega News: कोलेबिरा/ठेठईटांगर/कुरडेग प्रतिनिधि। आस्था और विश्वास का प्रतिक दशहरा पर्व मां दुर्गा के विसर्जन एवं रावण दहन के साथ प्रखंड में शांति एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर कोलेबिरा प्रखंड में तीन जगहों पर माता के प्रतिमा स्थापति कर पूजा अर्चना की गयी थी। प्रखंड के धर्मशाला, रणबहादुर सिंह चौक एवं बाजार टांड़ में माता दुर्गा की पूजा अर्चना की गयी। शुक्रवार को मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इधर ठेठईटांगर एवं कुरडेग संवाददाता के अनुसार भी बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालु नाचते गाते सरोवर तक पहुचें, जहां पुरोहितों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमाओं को सरोवर में विश्राम दिया गया। यह भी पढ़ें- Simdega News: प्रतिमाओं को सरोवर में दिया गया विश्राम वही...