सिमडेगा, सितम्बर 22 -- Simdega News: सिमडेगा, छोटू बड़ाईक जिले में मंगलवार को करमा पर्व हर्षोलास के साथ मनाया जाएगा। मौके पर युवतियां दिनभर उपवास के बाद शाम में करम डाली को आंगन में स्थापित कर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करेंगी। साथ ही करम देवता से अपने भाइयों की सलामती के लिए प्रार्थना करेंगी। बता दें कि सिमडेगा की मिट्टी में करमा पूजा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि जीवन दर्शन है। हर साल भादो महीने के एकादशी को मनाया जाने वाला यह पर्व तीज के बाद से ही गांवों में रौनक बिखेर देता है। जनजातीय समाज करमा वृक्ष की डाली को अपने आंगन में स्थापित कर उसे करमा देवता का स्वरूप मानकर पूजा करते हैं। मौके पर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सलामती की कामना करती हैं। यह पर्व रिश्तों के पवित्र बंधन का उत्सव है। जिसमें आस्था, परंपरा और प्रकृति की पूजा सब ...