सिमडेगा, अक्टूबर 30 -- आश्रय गृहों की सुरक्षा व्यवस्था में खामियां Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में संचालित आश्रय गृहों में रहने वाले बच्चों, महिलाओं और अन्य जरूरतमंद लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। कहीं सुरक्षा गार्ड नहीं हैं तो कहीं सीसीटीवी कैमरे और सोलर लाइट खराब पड़े हैं। झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर शुक्रवार को डालसा की सचिव मरियम हेमरोम ने विभिन्न आश्रय गृहों का निरीक्षण कर सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं और कर्मचारियों की उपलब्धता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रानी दुर्गावती आश्रय गृह, नारी निकेतन और वीर बुधू आश्रय गृह में सुरक्षा गार्ड उपलब्ध नहीं मिले। वहीं प्लेस ऑफ सेफ्टी के भीतरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था महज एक रात्रि प्रहरी के भरोसे संचालित होती मिली। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे ठीक ...