सिमडेगा, अगस्त 8 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के किसानों ने खेतों में आवारा मवेशियों के घुसने और फसलों को बर्बाद किए जाने से परेशान होकर पशु मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में किसानों ने बीडीओ ने ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि खुले में घूम रहे मवेशी धान, उड़द, मूंगफली समेत अन्य फसलों को चरकर नष्ट कर रहे हैं। पशु मालिकों से कई बार अपने मवेशियों को बांधकर रखने की अपील की गई, लेकिन इसके बावजूद समस्या बनी हुई है। किसानों ने कहा कि पशु मालिक अपने मवेशियों को वापस लेने के लिए तैयार नहीं होते हैं, तो उन्हें किसानों के बीच वितरित कर दिया जाएगा, ताकि फसलों को बचाया जा सके। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...