Simdega News: आलू खेती की तैयारी में जुटे किसान, मीडियम साइज के आलू की मांग बढ़ी
सिमडेगा, अक्टूबर 23 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में किसान इन दिनों आलू की खेती की तैयारी में जुटने लगे हैं। खेतों की जुताई से लेकर खाद की व्यवस्था करने तक किसान खेती की शुरुआती तैयारियों में व्यस्त हैं। वहीं बाजार में रोपने के लिए मीडियम साइज के आलू की मांग भी बढ़ने लगी है। किसानों के अनुसार आलू की खेती के लिए उपयुक्त आकार के बीज का चयन करना जरूरी है। इसी कारण किसान बाजार में मध्यम आकार के आलू की तलाश कर रहे हैं। मांग बढ़ने से बाजार में भी आलू के बीज की खरीद-बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.