Simdega News: आरानी गांव में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, कई ग्रामीणों का हुआ इलाज
सिमडेगा, नवम्बर 3 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। छोटानागपुर कल्याण निकेतन के रिबिल्ड इंडिया इनिशिएटिव के अंतर्गत अरानी खास में स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ रूप से पहुंचाना था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए छोटानागपुर कल्याण निकेतन की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान हो सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.