सिमडेगा, अगस्त 23 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना परिसर में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर रामानुज कुमार वर्मा, थाना प्रभारी विनय कुमार, एसआई अजयेन्द्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मिलजुलकर मनाने पर चर्चा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रजा मस्जिद से जुलूस ए मोहम्मदी निकाली जाएगी। जिसमें गांव के आस पास के लोग शामिल होंगे। जुलूस रजा मस्जिद से निकलकर जामा मस्जिद, मुख्य सड़क होते हुए घाघमुंडा तक जाएगी। बैठक में मनोज जयसवाल, सजान फिरदौस, तौफीक आलम, शमीम अंसारी, सुहैल अख्तर, सफार अली, अंजन निमन खलखो, आयुब अंसारी सहित शांति समिति के सभी सदस्य शामिल थे। यह भी पढ़ें- Chapra News: संवेदनशील स्थानों पर ...