Simdega News: आपसी प्रेम एवं भाईचारे के माहौल में पर्व मनाने का निर्णय
सिमडेगा, नवम्बर 3 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। दीपावली एवं छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू ने की। बैठक में प्रखंड सह अंचल अधिकारी अनूप कच्छप, प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोम सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं पंचायतों के मुखिया उपस्थित रहे।बैठक के दौरान आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों के दौरान आपसी समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने पर जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- Katihar News: दीवाली,कालीपूजा तथा छठ को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.