सिमडेगा, जुलाई 30 -- Simdega News: केरसई, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच उन्नत नस्ल के बकरी-बकरों का वितरण किया गया। योजना के अंतर्गत 3 यूनिट (प्रत्येक यूनिट में 10-10 बकरियां एवं 2 बकरा) का वितरण किया गया। मौके पर ग्रामीणों, किसानों एवं पशुपालकों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. राखी टोप्पो ने लाभुकों को बकरी पालन की आधुनिक विधियों, उनके रख-रखाव, उचित आवास, संतुलित खान-पान तथा बीमारियों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पशुओं के बीमार होने पर टोल फ्री नंबर 1962 पर सूचना देकर सरकारी पशु चिकित्सकों से निःशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। मौके पर पशुपालन कर्मचारी किंदारानी एक्का, विधायक प्रतिनिधि राहुल रोहित तिग्गा आदि उपस्थित थे।-...