Simdega News: आज सिमडेगा पहुंचेगी सलीमा, ब्यूटी एवं दीपिका
सिमडेगा, अक्टूबर 9 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद दस अक्तूबर को पहली कप्तान सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग एवं दीपिका सोरेंग अपना गृह जिला सिमडेगा पहुंचेगी। उनके सिमडेगा पहुंचने पर जिले में जोरदार तरीके से स्वागत किया जाएगा। इस दौरान विजय जुलूस एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे परिसदन भवन सिमडेगा से प्रारंभ होकर झुलन सिंह चौक, महावीर चौक होते हुए पुनः झुलन सिंह चौक के रास्ते एसएस. बालिका उवि सिमडेगा तक पहुंचेगी। जानकारी खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने दी। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.