सिमडेगा, अगस्त 11 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर में बुधवार की सुबह दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी देते हुए विभाग के अभियंता अरुण तिग्गा ने बताया कि बुधवार की सुबह ,नौ बजे से दिन के 11 बजे तक बीरू ग्रिड से 33 केवीए फीडर लाइन बंद रहेगी। इस दौरान सिमडेगा पावर हाउस में 33 केवीए ब्रेकर के मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा पराद्वीप से उत्तर प्रदेश जाने वाले भारी वाहन के शहर होकर गुजरने के दौरान 11 केवीए बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी। भारी वाहन के बिजली लाइन के नीचे से सुरक्षित रूप से गुजर जाने तक संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रखी जाएगी। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग में बुधवार को 7 घंटे तक ठप रहेगी बिजली इससे टाउन, टी.टांगर और रेंगारिह फीडर प्रभावित रहेंगे। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को ...