सिमडेगा, सितम्बर 28 -- Simdega News: पाकरटांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के आजीविका महिला क्लस्टर संगठन सहकारी समिति लिमिटेड सिकरियाटांड़ में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में संगठन की वर्षभर की प्रगति, वार्षिक लेखा-जोखा, आय-व्यय एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी साझा की गई। संगठन के मैनेजर द्वारा आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। जिसे डिस्प्ले के माध्यम से भी सदस्यों के समक्ष प्रदर्शित किया गया। संगठन ने वित्तीय समावेशन, कृषि, पशुपालन, उद्यमिता, सामाजिक सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है। 308 सखी मंडलों एवं 3,271 महिलाओं की सामूहिक भागीदारी से संगठन ग्रामीण महिलाओं को बचत एवं ऋण की गतिविधियों से आगे बढ़ाकर स्थायी आजीविका एवं उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रहा है। यह भी पढ़ें- Pakur...