सिमडेगा, अगस्त 29 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय जीवनशैली और ग्रामीण आजीविका को समझने के उद्देश्य से शनिवार को आईआईएम रांची के 26 छात्र-छात्राओं ने सिमडेगा हेरिटेज सह म्यूजियम का शैक्षणिक भ्रमण किया।

शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य आईआईएम रांची की ओर से फैसिलिटेटर विकास पाठक और जॉर्ज जोसफ के नेतृत्व में दल पहुंचा। मौके पर जेएसएलपीएस के बीपीओ मुकेश पांडे भी मौजूद थे। विद्यार्थियों ने म्यूजियम में संरक्षित ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक सामग्रियों का अवलोकन किया। यहां सिमडेगा की स्थानीय संस्कृति, जनजातीय परंपरा और जीवनशैली से जुड़ी वस्तुओं के अलावा करीब सौ वर्षों पुराने उपकरण, यंत्र, फर्नीचर और दैनिक उपयोग की सामग्री संरक्षित है।

इतिहास और संस्कृति का अवलोकन द्वितीय विश्व युद्ध के समय से जुड़े ऐतिहासिक ...