सिमडेगा, सितम्बर 24 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रखंड सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुसाना केरकेट्टा और पर्यवेक्षिकाओं से प्रखंड में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, शिक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पोषाहार और भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक विकास और पोषण की नींव हैं। इसलिए बच्चों को केंद्रों पर सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिलना जरूरी है। जिप अध्यक्ष ने जर्जर और पुराने आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने जरूरत के अनुसार भवनों की मरम्मत कराने की दिशा में प...