सिमडेगा, जुलाई 3 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले सप्ताह चले अभियान में 247 किलोग्राम जावा महुआ एवं ग्यारह लीटर महुआ शराब विनष्ट किए गए हैं, और अवैध शराब बनाने के लिए उपयोग होने वाली भट्ठी को भी विनष्ट किया गया है। पुलिस पदाधिकारियों ने अवैध शराब की रोकथाम एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सिमडेगा पुलिस का सहयोग करने की बात कही। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...