सिमडेगा, जुलाई 17 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला में अवैध शराब की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 281 किलोग्राम जावा महुआ एवं चार लीटर महुआ शराब विनष्ट किए गए। पुलिस ने अवैध शराब की रोकथाम एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस को सहयोग करने की बात कही। सिमडेगा पुलिस अपने आस पास के लोगों को जागरूक करने और अवैध शराब बनाने और बिक्री करने से संबंधित कोई भी सूचना नियंत्रण कक्ष के मोबाईल पर निश्चित रूप से देने की बात कही। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...