सिमडेगा, जुलाई 30 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। एक सप्ताह तक चले अभियान में 957 किलोग्राम जावा महुआ एवं तीस लीटर महुआ शराब विनष्ट किए गए हैं। और अवैध शराब बनाने के लिए उपयोग होने वाली भट्ठी को भी विनष्ट किया गया है। पुलिस ने अवैध शराब की रोकथाम एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...