Simdega News: अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला 451 किलो जावा महुआ नष्ट
सिमडेगा, अक्टूबर 15 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस का छापेमारी अभियान जारी है। इसी क्रम में 8 से 14 अक्टूबर तक विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 451 किलोग्राम जावा महुआ और 15 लीटर महुआ शराब नष्ट की। साथ ही अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया। पुलिस ने लोगों से अवैध शराब के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। अवैध शराब बनाने या बेचने की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने का आग्रह किया गया है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.