सिमडेगा, अगस्त 14 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा शहर में अवैध शराब और अवैध रूप से मांस की बिक्री के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने छापेमारी अभियान चलाया। एसपी के निर्देश पर चलाए गए छापेमारी अभियान में दुकानदारो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पुलिसिया कार्रवाई के दौरान टीम ने 10 लीटर अवैध महुआ शराब और करीब 50 किलोग्राम सूअर का मांस बरामद किया। पुलिस-प्रशासन की टीम ने बरामद शराब और मांस को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के साथ-साथ अवैध रूप से मांस की बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...