सिमडेगा, अक्टूबर 12 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। बानो थाना क्षेत्र में अवैध लकड़ी का परिवहन करते पिकअप वाहन जब्त को जब्त कर एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। सोमवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि रविवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से लकड़ी लादकर सोदे के रास्ते बसिया की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एसपी के निर्देशानुसार थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ सोदे के रास्ते में प्रस्थान किया। इसी दौरान उकौली जंगल के समीप एक पिकअप वाहन को आते हुए देखा गया, जिसके डाला को प्लास्टिक से ढका गया था। पुलिस टीम द्वारा वाहन को रुकने का संकेत देने पर चालक वाहन को तेज गति से भगाने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से पीछा कर वाहन को पकड़ लिया...