सिमडेगा, अक्टूबर 12 -- Simdega News: अवैध देशी शराब को लेकर पुलिस चौकस सिमडेगा, प्रतिनिधि।दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर सिमडेगा पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को भी जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के साथ त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।- यह भी पढ़ें- Simdega News: उत्पाद विभाग ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाया छापेमारी अभियान यह भी पढ़ें- Hazaribagh...