Simdega News: अल्पायु स्कूली छात्रों को न दे दुपहिया वाहन: एसपी
सिमडेगा, अक्टूबर 14 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पुलिस द्वारा जिलेभर में सघन वाहन जांच एवं एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चलाते पाए गए अल्पायु स्कूली छात्रों को चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से लगातार सघन वाहन जांच एवं एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की जा रही है। साथ ही वाहनों के वैध दस्तावेजों एवं अन्य आवश्यक कागजातों की जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। निर्धारित गति सीमा से अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.