सिमडेगा, जुलाई 19 -- Simdega News: ठेठईटांगर। थाना क्षेत्र के अम्बापानी गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर एक बकरा और दो खस्सियों की चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने ठेठईटांगर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। अम्बापानी निवासी लोतेम डुंगडुंग शनिवार की रात भोजन करने के बाद परिवार के साथ सो गए थे। इधर पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...