सिमडेगा, सितम्बर 10 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के गेरदा डाकघर में खाताधारकों की जमा राशि में अनियमितता की जांच की मांग को लेकर विधायक सुदीप गुड़िया ने मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल को आवेदन लिखा है। विधायक ने अपने पत्र के माध्यम से बताया कि स्थानीय खाताधारकों द्वारा शिकायत की गई है कि उनके द्वारा वर्षों से डाकघर में जमा की गई राशि उनके खातों में उपलब्ध नहीं है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के कई खाताधारकों में चिंता एवं आक्रोश व्याप्त है। विधायक ने कहा कि यह मामला आम जनता की मेहनत की कमाई और डाक विभाग की विश्वसनीयता से सीधे जुड़ा हुआ है। विधायक ने मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल से जांचोपरांत कार्रवाई करने की मांग की है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...