सिमडेगा, सितम्बर 4 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना छेत्र के गांगुटोली सड़क में एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार के देर शाम की है। कोलेबिरा गांगुटोली पथ में पपराघाट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई।सूचना मिलने पर कोलेबिरा पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नही हो सकी थी। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...