सिमडेगा, जुलाई 13 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि।कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि के मौके पर प्रखण्ड के कुंदुरमुंडा में अच्छी बारिश, फसल की अच्छी उपज एवं गांव की सुख समृद्धि के लिए ग्रामीणों ने पीपल पेड़ पर जलाभिषेक किया। मौके पर गांव के पहान देवेन्द्र भगत ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। बताया गया कि प्रत्येक वर्ष कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि को सरना समिति के तत्वावधान में ग्राम देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा, रोग-मुक्ति और खुशहाली की कामना की जाती है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में डोंगाजोर नाला के दलगी गाढ़ा से कलश में पवित्र जल भरकर शोभायात्रा के रूप में बाजार टाड़ स्थित पीपल वृक्ष तक पहुंचीं। यह भी पढ़ें- Saraikela News: आषाढ़ी पूजा का किया गया आयोजन इसके बाद जलाभिषेक कर कामना की। मौके प...