सिमडेगा, अगस्त 24 -- Simdega News: सिमडेगा, हिटी। सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर सोमवार को सिमडेगा शहर सहित जिलेभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही कांवड़ लेकर शिवभक्तों के जत्थे शहर की सड़कों पर नजर आए। गेरुआ वस्त्र पहने कांवड़ियों के बोल बम, हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों की भीड़ और माहौल को देखकर सिमडेगा की सड़कें देवघर बाबानगरी जैसी नजर आ रही थीं। शिवभक्तों के जत्थे सुबह से ही विभिन्न जलस्रोतों से पवित्र जल लेकर शिवालयों की ओर रवाना हुए। कई श्रद्धालु पैदल कांवड़ यात्रा करते हुए पहुंचे। जबकि युवाओं की टोली भक्ति गीतों के साथ यात्रा में शामिल हुई। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। कांवड़ियों के लिए पेयजल, शरबत और प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी। शहर ...