Simdega News: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों को किया गया सम्मानित
सिमडेगा, अक्टूबर 1 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को ओल्ड एज होम में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर वृद्धजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में डीसी कंचन सिंह शामिल हुईं। मौके पर डीसी ने वृद्धजनों के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और उनके साथ मिलकर केक काटा। उन्होंने सभी वृद्धजनों को गुलाब का फूल भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डीसी ने वृद्धजनों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन एवं आवश्यक सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और अपनापन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरज मुन्नी कुमारी सहित ओल्ड एज होम के कर्मी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Simdega News: बुजुर्ग समाज की धरोहर, सम्मान और सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.