नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Silver Rate Today: करवाचौथ से एक दिन पहले गोल्ड के साथ चांदी का दाम भी कम हुआ है। चांदी का दाम 1300 रुपये कम होकर 1.95 लाख रुपये के ऊपर कारोबार कर रही है। चांदी का दाम 2 लाख रुपय के स्तर के नीचे आ चुका है। करवाचौथ पर अगर आप भी चांदी की ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज 28 अक्तूबर का रेट जान लीजिए।इंटरनेशनल मार्केट में आई गिरावट इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमतों में बुधवार 28 अक्टूबर 2026 को हल्की नरमी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव करीब 54.41 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर होने वाले फैसले पर टिकी है। बाजार को उम्मीद है कि फेड इस बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं करेगा। इसी वजह से चांदी में बड़ी तेजी के बजाय फिलहाल सीमित दायरे में कारोब...