नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Silver Rate Today 9 November: चांदी में आज तेजी रही। आज सोने-चांदी दोनों के दाम में बढ़त रही। देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 1.87 लाख रुपये रहा। एक ही दिन में चांदी का भाव करीब 2200 रुपये से अधिक चढ़कर 1,87,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती मेटल की बढ़ती कीमतों का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में अगर आप चांदी के सिक्के, बर्तन या गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमकी चांदी और सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। स्पॉट गोल्ड 1.6 फीसदी चढ़कर 4,129.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी 1.6 ...