नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Silver Rate Today: आज बुधवार को चांदी के दाम में तेजी रही। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,39,800 रुपये रहा और इसमें 4,095 रुपये की बढ़त रही। कल चांदी का भाव शाम में 1044 रुपये की गिरावट के साथ 2.35 लाख रुपये पर बंद हुआ। अगर आप भी चांदी के गहने खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो बुधवार 12 अगस्त का रेट जान लीजिए।दिल्ली में चांदी का रेट दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2.39 लाख रुपये पर है। यहां चांदी का दाम 4095 रुपये चढ़ा है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,398 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 23,988 रुपये रहा।यूपी में चांदी का रेट यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,41,757 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में सिर्फ 4083 रुपये की तेजी रही।बिहार में चांदी का भाव बिहार की राजधा...