नई दिल्ली, अगस्त 31 -- आजकल सोशल मीडिया पर कई ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है, जिनके बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं होती। रिलेशनशिप की दुनिया में भी कई नए स्लैंग चलन में आ चुके हैं, जिन्हें आपने सुना जरूर होगा। लेकिन क्या आपने पुरुषों के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ नए शब्दों के बारे में सुना है? आज हम आपको ऐसे ही 8 शब्दों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका मतलब शायद ही आपको पता हो। इन शब्दों के मतलब वैसे तो काफी आसान हैं, लेकिन ये ओल्ड स्कूल लोगों की डिक्शनरी में हाल ही में जुड़े हैं। ऐसे में अगली बार जब आपके सामने इन शब्दों का इस्तेमाल हो, तो कन्फ्यूज होने के बजाय उनका मतलब जानते हुए कॉन्फिडेंट नजर आएं।पुरुषों के लिए इस्तेमाल होने वाले 8 शब्द- 1. सिग्मा मेल- पुरुषों के लिए सिग्मा मेल शब्द का इस्तेमाल शायद आपने सुना होगा। ये शब्द ऐ...