सिद्धार्थ, अक्टूबर 22 -- Siddhart Nagar News: बांसी। 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026-27 का आयोजन दो नवंबर को रतन सेन डिग्री कॉलेज परिसर में होगा। यह जानकारी जिला आयोजन समिति के जिला शैक्षणिक समन्वयक डॉ. हंसराज कुशवाहा व अंशुमान सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार निर्धारित किया गया है। इसके तहत 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक चेतना और अकादमिक नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...