Siddhart Nagar News: 20 बोरी खाद के साथ एक तस्कर गिरफ़्तार
सिद्धार्थ, अक्टूबर 23 -- Siddhart Nagar News: ककरहवा। 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी हरवंशपुर ने 20 बोरी यूरिया और पांच साइकिल बरामद की। एक तस्कर को गिरफ्तार किया। एसएसबी के सीमा चौकी हरबंशपुर प्रभारी निरीक्षक सुरजीत कुमार वर्मा ने बताया कि सीमा चौकी लीलाडीहवा के कार्यक्षेत्र में सीमा सड़क मार्ग से कुछ व्यक्ति साइकिलों पर खाद लादकर तस्करी के उद्देश्य से नेपाल ले जाने की फिराक में थे।सीमा चौकी लीलाडीहवा के कमांडर उप-निरीक्षक हरीश चन्द्र ने नाका दल कमांडर सहायक उप-निरीक्षक वशिष्ठ कुमार राय ने खाद ले जा रहे तस्करों को रुकने की चेतावनी दी तो वह भागने लगे। सुरक्षा जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर एक व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि अन्य आरोपी नेपाल सीमा में भाग गए। बरामद खाद, साइकिल व आरोपी को सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.