सिद्धार्थ, नवम्बर 2 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। सिद्धार्थनगर पुलिस ने भारत फाइनेंसियल इंक्लूजन लिमिटेड के नौगढ़ बी ब्रांच के चार कर्मचारियों पर 12 महिलाओं से 1.23 लाख रुपये लेकर उनके लोन खाते में जमा न करने के आरोप में आपराधिक विश्वासघात सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर की है। बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के कुटिया छितौना गांव निवासी व भारत फाइनेंसियल इंक्लूजन लिमिटेड के नौगढ़ बी शाखा के ब्रांच मैनेजर रामबड़ाई यादव पुत्र पारस यादव ने ब्रांच में कार्यरत कर्मचारी जगदीश पुत्र रामदरश निवासी रजौड़ा खुर्द थाना पनियरा व जतिन मिश्र पुत्र रामलगन मिश्र ग्राम लुहसी थाना नौतनवा महराजगंज, राकेश यादव पुत्र राम बचन यादव निवासी सरनगीं थाना ...