सिद्धार्थ, नवम्बर 7 -- Siddhart Nagar News: बिजौरा, हिन्दुस्तान संवाद। दीपावली के उपलक्ष्य में गागापुर नदी तट पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छत्रपति शिवाजी महाराज शाखा की ओर से दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान 11 हजार दीप जलाकर नदी घाट को रोशनी से जगमग कर दिया गया। दीपों की अलौकिक छटा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभाग प्रचारक राजू नैन ने कहा कि भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूर्ण करने के बाद जब अयोध्या लौटे थे तब अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। उसी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के लिए दीपावली का पर्व मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: श्रीराम के अयोध्या आगमन का मंचन कर मनाया दीपोत्सव उन्होंने कहा कि दीपोत्सव केवल दीप जल...