सिद्धार्थ, नवम्बर 12 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार। कस्बा के किसान इंटर कॉलेज परिसर में रात के समय अंधेरा रहता है। कस्बा के महुआ के निवासी राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने नगर पंचायत प्रशासन से विद्यालय परिसर में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए हाई मास्ट लगाने और खेल के मैदान के किनारे सीमेंटेड बेंच स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा है की यह विद्यालय काफी पुराना है और इसका परिसर भी बहुत बड़ा है। यहां प्रकाश व्यवस्था होने से सभी को सुविधा मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...