Siddhart Nagar News: हाईटेंशन तार पर गिरा पेड़, कई गांवों की बिजली गुल
सिद्धार्थ, अगस्त 14 -- Siddhart Nagar News: बयारा। गुरुवार दोपहर हुई तेज बारिश के दौरान डुमरियागंज क्षेत्र के वासाचक गांव के पास एक पेड़ 11 हजार हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे तिलगड़िया विद्युत उपकेंद्र से होने वाली सप्लाई बाधित हो गई। क्षेत्र के तौकीर असलम, काजी मुनीर असलम आदि लोगों ने बताया कि हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरने से डाकखाना डीह, पश्चिम डीह, लालाजोत और महतिनिया समेत आसपास के कई गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता विद्युत संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि समस्या समाधान की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.