सिद्धार्थ, सितम्बर 6 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। बांसी क्षेत्र के लिटिल फ्लावर स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर महान शिक्षक दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य फादर एविन, उप प्रधानाचार्य सिस्टर जैन्सी व अन्य वरिष्ठ शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियां देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य फादर एविन ने शिक्षकों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे शिक्षक केवल किताबो...