सिद्धार्थ, सितम्बर 20 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं और अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति को लेकर फार्मासिस्टों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ड्रग वेयर हाउस कार्यालय के मुख्यालय से डुमरियागंज स्थानांतरित होने के बाद संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों के फार्मासिस्टों को दवाएं और अन्य सामग्री लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे समय और संसाधन दोनों की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस संबंध में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला शाखा ने सीएमओ को पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद यादव और जिला मंत्री गोविंद प्रसाद ओझा की ओर से सौंपे गए पत्र में सीएमओ को अवगत कराया कि स्वास्थ्य केंद्रों के फार्मासिस्टों को ड्रग वेयर हाउस से दवाएं एवं...